“सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र एवं थाना मांधाता का विस्तृत निरीक्षण किया गया

खंडवा, 10 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन द्वारा दिनांक 10.05.2026 को ओम्कारेश्वर पहुंच कर आगामी सिंहस्थ पर्व की तैयारियों का किया गया निरीक्षण, एकात्म धाम एवं बल रुकवाने हेतु निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए| इस दौरान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर गवली, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय एवं थाना प्रभारी मांधाता निरीक्षक अनोख सिंह सिंदिया मौजूद रहे|
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर पहुंच मार्ग का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, साथ ही थाना मान्धाता का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, थाना रिकॉर्ड को चेककर अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश।
2,502 1 minute read











