
दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का हुआ शुभारंभ।
भाजपा मंथन, चिंतन और प्रबंधन के सिद्धांत पर कार्य करती है, ,सुरेंद्र शर्मा,
पार्टी की और ज्यादा मजबूती की कार्य योजना से पूरे देश में कमल खिलाना है, ,,सुमेर सिंह सोलंकी,,
खंडवा। पूरे प्रदेश में इन दोनों मंडल प्रशिक्षण वर्ग के पश्चात जिला स्तरीय प्रशिक्षण महा अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत खंडवा जिला मुख्यालय में भी दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को मीत परिसर में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय वर्ग में संगठन मजबूती का दिया गया मंत्र, बूथ विजय पर जोर, कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन के कार्यों को अलग-अलग विषयों पर अतिथियों द्वारा संबोधन दिया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत जिला स्तरीय प्रथम दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को स्थानीय मित परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अम्बाराम कराड़ा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, कंचन तनवे, छाया मोरे, पिंकी वानखेडे तथा महापौर अमृता यादव, पिंकी वानखेडे, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह,संतोष सोनी वर्ग प्रभारी ओम सोनी ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
‘
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए निमाड़ संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बुथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय को लेकर कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि “भाजपा मंथन, चिंतन और प्रबंधन के सिद्धांत पर कार्य करती है। बूथ विजय ही चुनाव विजय का आधार है।” उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और विचारधारा के प्रति समर्पण ही भाजपा की पहचान है।
जनसंघ से भाजपा तक के सफर पर चर्चा
द्वितीय सत्र में जीतू जिराती ने ‘हमारा इतिहास और विकास’ विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के 75 वर्षों के राजनीतिक और वैचारिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने संघर्ष और समर्पण के बल पर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। दोपहर के पश्चात कार्य विस्तार विषय पर राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है इसलिए भाजपा संगठन द्वारा कई प्रकार के प्रकोष्ठ और मोर्चो का गठन किया गया है जिसके माध्यम से पार्टी का कार्य विस्तार लगातार बढ़ रहा है, कार्य विस्तार का यह कार्य रुकना नहीं चाहिए पूरे देश में हमें कमल खिलाना है
जिले भर से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश कोटवाले, पुरुषोत्तम शर्मा, सेवादास पटेल, राजेश डोंगरे पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, कैलाश पाटीदार,पूर्व महापौर भावना शाह, प्रदेश पदाधिकारी चारुलता वाजपेयी, ममता बोरसे सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को रणनीतिक रूप से तैयार करने पर फोकस
शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक संरचना और चुनावी कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। इसके साथ ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मीडिया विषय को लेकर भूपेंद्र बोधा ने मीडिया के अलग-अलग कार्यों पर अपनी बात रखी प्रथम सत्र के बाद कार्यकर्ताओं का भोजन की व्यवस्था रही।इस अवसर पर पार्टी के सभी मंडलों के अध्यक्ष,मंडलों के महामंत्री,जिले के सभी दायित्वों जिला पदाधिकारीगण,नागर पंचायत के अध्यक्ष,मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मौजूद रहे। शिविर के प्रथम दिवस पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी,हरीश कोटवाले,राजेश डोंगरे,
पुरुषोत्तम शर्मा,सेवादास पटेल,पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह , पूर्व महापौर अणीमा ऊबेजा , पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा जी,प्रदेश मंत्री श्रीमती चारू लता यादव,पूर्व मंत्री ममता बोरसे, त्रिलोक पटेल,राजपाल सिंह चौहान,नरेंद्र सिंह तोमर ,मुकेश तनवे ,दिनेश पालीवाल ,जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह सोलंकी,वर्ग नियंत्रक धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन,जिला उपाध्यक्ष ,प्रियांशु चौरे,तपन डोंगरे,सुधांशु जैन, भारत पटेल,हिमांशु राज,शृंगी उपाध्य,श्याम गंगराड़े,चंदू पचौरी,अनिल भगत,वीनू जैन,कार्यालय प्रभार आशीष राजपूत ,सागर आरतानी,अनूप पटेल, कपिल अनजने,जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर मौजूद रहे। संचालन राजेश तिवारी द्वारा किया गया एवं प्रथम दिन का आभार जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने माना।









