ताज़ा ख़बरें

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

खास खबर

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा
आम जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार, गैस के बाद अब तेल की बारी
खंडवा। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹994 तक की भारी बढ़ोतरी किए जाने को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिला कांग्रेस की ओर से जारी बयान में इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए कहा गया है कि इससे महंगाई और बढ़ेगी तथा आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा।
इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह फैसला किसी बड़े झटके से कम नहीं है। कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर सीधे खाने-पीने की वस्तुओं के दामों पर पड़ेगा। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार आम लोगों की जरूरतों से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है और महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाले करों में कमी कर जनता को राहत दी जाए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय वापस नहीं लिया, तो पार्टी आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!