ताज़ा ख़बरें

20वां जैनत्व बाल संस्कार का शुभारंभ हुआ ध्वजारोहण के साथ,

खास खबर

20वां जैनत्व बाल संस्कार का शुभारंभ हुआ ध्वजारोहण के साथ,

समाज के बच्चों को धर्म की शिक्षा संस्कार एवं धर्म प्रभावना के लिए हो रहा है शिविर का आयोजन।

खंडव। खंडवा में समाज के बच्चों में धर्म और संस्कृति के संस्कारों के वीजा रोपण के साथ धर्म की प्रभावना हेतु आध्यात्मिक सत्पुरुष श्री कानजी स्वामी के मंगल प्रभाव से बाल संस्कार शिविर का सात दिवसर आयोजन कलश शुद्धि, मंदिर जी से श्री जी का मंगल विहार एवं ध्वजा रोहण के साथ प्रारंभ हुआ। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को प्रथम दिन सुबह 7:00 शोभा यात्रा निकाली गई, 9:00 बजे श्री चौसठ ऋद्धि मंडल विधान का उद्घाटन नरेंद्र जैन परिवार सनावद द्वारा मंत्रो के साथ किया गया, मंडल विधान पर मुख्य कलश एवं पांच जिनवाणी एवं चार सह कलश विराजमान किये गये। 9:30 से छिंदवाड़ा से पधारे विख्यात प्रवचनकर्ता डॉ विवेक जी का प्रवचन हुआ। प्रवचन में उन्होंने कहा कि सुना बहुत अब मंथन का समय है प्यारे |चिंतन और मनन का समय है प्यारे,अपनी रुचि करने का समय है प्यारे, बस अब ठहर और अपने स्वरूप में ठहर तो जरा प्यारे, सारी उठा पटक का करता नहीं है तू प्यारे,तू मात्र ज्ञात दृष्टा है प्यारे, शरीर से व सूक्ष्म परिणामो से भी तू पृथक है प्यारे, तू क्या चीज है अपने को देख तो जरा, जब स्वयं को पाएगा फिर और कुछ न आएगा जरा तू अपने को देख प्यारे, मार्मिक चर्चा पर प्रकाश डाला प्रवचन के बाद बाल शिविर का उद्घाटन डॉक्टर सुभाष जैन परिवार द्वारा किया गया, बच्चों द्वारा स्वागत गीत पर नृत्य भी किया गया एवं पाठशाला में पधारे सभी बच्चों को धार्मिक किट प्रदान की गई, सुनील जैन प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के सहभागी मुमुक्षी महिला मंडल एवं धर्म प्रभावना बहू मंडल द्वारा सहयोग किया जा रहा है, समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने बच्चों को आशीष वचन दिए, कार्यक्रम में बहु मंडल की महिलाएं वैशाली, राखी, श्वेता, प्रज्ञा,दीपिका, रानी जैन एवं रानी नितिन जैन, पिंकी पंचोलिया, स्वीटी जैन एवं मोक्ष महिला मंडल में मीना जैन, सिंधु बाला जैन,किरण जैन, पदम जैन, सिद्धार्थ जैन एवं समाज के डॉ दिलीप जैन, डॉक्टर राजीव जैन, डॉक्टर इंद्र कुमार जैन,अजय जैन, अंत में सचिव नितिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!