इमलीपुरा में चर्बी कांड को लेकर बजरंग दल ने भ्रष्ट अधिकारियों को सबुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ और ज्ञापन के माध्यम से दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
खण्डवा//बजरंग दल के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया है इमलीपुरा के बेगम बाग में पशुओं की चर्बी सींग खाल ओर उससे बना घी पकड़ाया था..जिससे कि समाज मे आक्रोश की स्थिति बनी आज बजरंग दल के द्वारा नगर के मध्य घंटाघर चौराहे पर भ्रष्ट अधिकारियों को सबुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं ज्ञापन के माध्यम अपनी मांग रख कर पूर्ण ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है…
जिला संयोजक अजय मालवीय ने बताया कि पूर्व में भी इसी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि सामने आती रही है परंतु आज तक प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है इतना बड़ा बूचड़खाना नगर के मध्य चल रहा है इसकी जानकारी ना प्रशासन को है ना नगर निगम के अधिकारियों को हम प्रशासन से मांग करते है कि जल्द से जल्द इन अधिकारियो पर भी ठोस कार्यवाही की जावे…हमने आज जो मांगे रखी है वो प्रशासन जल्द से जल्द पूर्ण करे अन्यथा बजरंग दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा..













