ताज़ा ख़बरें

सांसद के प्रयासों से खंडवा को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी।

खास खबर

सांसद के प्रयासों से खंडवा को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी।

बनारस-पुणे के बीच चलेगी ट्रेन, खंडवा में प्रथम आगमन पर होगा भव्य स्वागत।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक महापौर जन प्रतिनिधि भी होंगे शामिल।

खंडवा। जिले को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से खंडवा स्टेशन को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ मिला है, जो बनारस से पुणे के बीच संचालित होगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
इस नई ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी और खंडवा स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।
बुधवार को दोपहर 12:15 बजे अमृत भारत एक्सप्रेस के खंडवा पहुंचने पर स्टेशन पर प्रथम आगमन के अवसर पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रेल सुविधाओं को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार सक्रिय रहे हैं रेल मंत्री से बार-बार मुलाकात के कारण कई सौगात संसदीय क्षेत्र को रेल सेवाओं के लिए प्राप्त हुई है। कई ट्रेन है जो खंडवा बिना रुके गुजरती थी उनका स्टापेज सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से हुआ हें। खंडवा स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर एक बड़ी सफलता भी सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान की गई है, इसके माध्यम से साढे 350 करोड रुपए की लागत से नया आधुनिक स्टेशन तैयार होगा, इसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हें। प्रवक्ता सुनील जैन एवं रेल सलाहकार समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि पुणे, बनारस जाने के लिए ट्रेने में कम थी बड़ी संख्या में खंडवा और आसपास के विद्यार्थी मैं पढ़ाई करते हैं उन्हें आने जाने के लिए काफी दिक्कत होती थी लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस का लाभ प्रतिदिन मिलने के कारण समस्या का निदान हुआ है।
बुधवार को कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों को भी इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन खंडवा सहित क्षेत्र के यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी और लंबी दूरी की यात्रा को और अधिक सुलभ बनाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!