
निगम के विशेष सम्मेलन में महापौर द्वारा रखा गया निंदा प्रस्ताव ध्वनि मत से हुआ पास।

कांग्रेस और विपक्ष द्वारा ,,नारी शक्ति वंदन,, का विरोध महिलाओं के अधिकार और सम्मान का हनन,
महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग विपक्ष को सिखायेंगी सबक, ,,महापौर अमृता यादव,,
खंडवा। नगर पालिका निगम द्वारा निगम का विशेष सम्मेलन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे निगम सभागृह में आयोजित हुआ। विशेष सम्मेलन नारी शक्ति अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित नहीं होने के संबंध में निंदा प्रस्ताव को लेकर आयोजित था। समाजसेवी एवं निगम में विधायक प्रतिनिधि सुनील जैन ने बताया कि निगम सचिव सचिन सिटोले द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर आयोजित विशेष सम्मेलन में सर्वप्रथम सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई के निधन पर सदन में 2 मिनट का मोन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा द्वारा 2 मिनट का सदन में अंतराल रखा गया। उसके पश्चात विशेष सम्मेलन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। विशेष सम्मेलन में महापौर अमृता अमर यादव द्वारा निंदा प्रस्ताव रखते हुए कहा गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम परिसीमन बिल जो देश की महिलाओं को सशक्त एवं लोकसभा विधानसभा में उनकी अधिक सहभागिता के लिए लोकसभा सदन में 16 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी कैबिनेट द्वारा महिलाओं के सम्मान में सदन में पेश किया गया था, जो महिला विरोधी विपक्षी कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा पारित नहीं होने दिया गया, हम नगर पालिका निगम परिषद के सदस्य परिषद की इस बैठक में निंदा प्रस्ताव रखते हुए इसकी घोर निंदा करते हैं। महापौर के द्वारा रखे गए निंदा प्रस्ताव को ध्वनि मत से मंजूरी दी गई। आयोजित विशेष सम्मेलन में परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा,महापौर अमृता अमर यादव, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, विक्की वरुण भांवरे अनिल वर्मा के साथ ही विधायक प्रतिनिधि सुनील जैन पार्षदगण, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे, विशेष रूप से खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा निगम आयुक्त को सौपे गए पत्र अनुसार विधायक प्रतिनिधि के रूप में बैठक में सुनील जैन भी उपस्थित हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक समाप्ति के पश्चात महापौर अमृता यादव के नेतृत्व में सभी भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए और कहां की नारी शक्ति का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के साथ ही पत्रकारों से चर्चा के दौरान महापौर अमृता यादव ने कहा कि सोमवार को भोपाल में विधानसभा में भी निंदा प्रस्ताव पास हुआ, उसी के अंतर्गत खंडवा निगम में भी विशेष सम्मेलन के तहत निंदा प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मध्यप्रदेश सहित देश की बहनें अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और महिलाओं के अधिकारों में रोड़ा अटकाने वाले विपक्षी दलों को देश की नारी शक्ति सबक सिखाने को तैयार है। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है और भाजपा जो कहती है करके दिखाती है एक और कांग्रेस की नेत्री प्रियंका कहती है कि मैं बेटी हूं लड़ सकती हूं लेकिन जब महिलाओं के सम्मान की बात आती है तो विरोध में खड़ी होती हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम का विरोध महिलाओं के अधिकार और सम्मान का हनन है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने संसद में इस अधिनियम को पारित नहीं होने दिया। महापौर ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम का विरोध कर महिलाओं का अधिकार छीना है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाकर देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का बड़ा प्रयास था, जिसे कांग्रेस और विपक्षी दलों ने पूरा नहीं होने दिया, जिससे साफ हो गया कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती और ना ही उन्हें आगे बढ़ने का मौका देती है।






