
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज चौमहला-गंगधार कि ओर से चौमहला कस्बे में बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।
भगवान परशुराम की झांकी के साथ शोभा यात्रा मां दुर्गा मंदिर से आरती के बाद शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो पर होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह जगह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संगठनों कि ओर से स्वागत किया गया।मां दुर्गा मंदिर में आयोजित समारोह में महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। कस्बे के मुख्य चौराहा झंडा चौक पर शांति पाठ किया गया।
साथ ही समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया l
इस दौरान चौमहला,गंगधार एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।










