अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को खण्डवा को मिलेगा 10 साधु संतो को आहार दान का सौभाग्य।
खंडवा। अत्यंत हर्ष और पुण्योदय का विषय है कि मुनि श्री आदित्यसागर जी ससंघ का पावन पवित्र सानिध्य और पंचकल्याणक महामहोत्सव की मंगलमय समाप्ति के पश्चात अब खण्डवा समाज को अवसर मिल रहा है पिछीधारी 10 मुनि- आर्यिका के समागम का। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आचार्य विभवसागर जी ससंघ 10 साधु संत पीछी का मंगल विहार भुसावल से इंदौर के लिये चल रहा है। पूज्य आचार्य संघ बुरहानपुर से विहार करते हुए संभवतः 19 अप्रेल अक्षय तृतीया को खण्डवा पहुँचेंगे।
शुक्रवार की आहारचर्या पंधाना में हुई एवम रात्रि विश्राम ग्राम चमाटी में हुआ। शनिवार को मुनि संघ की आहार विधी आबुद में होगी, 19 अप्रेल को प्रातः खण्डवा में प्रवेश होगा। खण्डवा समाज एवम मुनि सेवा समिति की तरफ से युवा विहार ग्रुप ने सांयकालीन 8 km का विहार कराया एवम बोरगांव बुजुर्ग पहुंचकर आचार्य संघ को खण्डवा आगमन के लिये श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुनील जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया आखातीज के दिन साधु संतों को आहार देना प्रभावशाली पूण्य कार्य माना गया है। इस दिन आहार दान देने का सौभाग्य शानू योगेंद्र जैन अर्चित जैन श्रद्धा मनीष करिश्मा आनंद जैन सराफा को प्राप्त होने जा रहा है।











