मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन करें
—
खण्डवा“मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना” के तहत युवा शिक्षित बेरोजगारों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खण्डवा के महाप्रबंधक श्री रावत ने बताया कि इस योजना के तहत उद्योग विनिर्माण के लिए 50 हजार से 50 लाख रू. तक का ऋण तथा सेवा व खुदरा व्यवसाय के लिए 50 हजार से 25 लाख रूपए तक का ऋण दिया जाता है। इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक पात्र आवेदक विभागीय पोर्टल www.samast.mponline.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खण्डवा से कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।









