ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर में जयपुर से आए युवक को होमगार्ड जवानों ने डूबने से बचाया

खास खबर

ओंकारेश्वर में जयपुर से आए युवक को होमगार्ड जवानों ने डूबने से बचाया

खण्डवा//शुक्रवार को ओंकारेश्वर में राजस्थान के जयपुर से आये 2 युवक सूर्यनारायण पिता बंशीधर उम्र 40 वर्ष और राजू पिता सुंदरराम उम्र 32 वर्ष ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करने के लिए गए, जो स्नान करते करते गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। शोर होने पर घाट पर तैनात एसडीईआरएफ जवान सेवक परिहार और हरिराम सोलंकी ने तुरंत नाव से रेस्क्यू किया, जिससे युवकों की जान बचाई जा सकी। दोनों युवकों ने जान बचाने के लिए होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवानों का आभार प्रकट किया। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा ने बताया कि अमावस्या पर्व पर ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या देखते हुए नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीईआरएफ और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!