आवासीय विद्यालय रोशनी में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
—
खण्डवा//खालवा विकासखण्ड के संस्था एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी में सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या सुश्री सचि चौधरी ने बताया कि विज्ञान, गणित, आर्ट्स एवं कॉमर्स विषय में प्रवेश के लिए जनजातीय वर्ग के इच्छुक विद्यार्थी संस्था में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विज्ञान संकाय में रिक्त सीटों की संख्या 22 तथा वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों की संख्या 17 है।









