ताज़ा ख़बरें

*संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ*

खास खबर

*संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ*
खण्डवा// श्री गोलमोल बाबा मंदिर जसवाड़ी रोड़ पर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, यह कलश यात्रा प्राचीन श्री द्वारकाधीश मंदिर से निकलकर बाहेती कॉलोनी, भंडारिया रोड, इंदिरा चौक होते हुए श्री गोल मोल बाबा मंदिर कथा स्थल पहुंची कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति महिला मंडल शामिल हुई, कलश यात्रा के पश्चात् कथा वाचक पंडित श्री विजय शास्त्री जी के श्री मुख से प्रथम दिवस श्री कृष्ण जी की सुंदर लीलाओं का वर्णन किया गया। द्वितीय दिवस पर कथा में श्री कृष्ण जी की बाल लीला सुनाते हुए कल कथा में भक्ति नारद संवाद की कथा आज कथा में धुंधकारी चरित्र श्रीमद् भागवत कथा जो भक्ति और मुक्ति को प्रदान करने वाली है श्रीमद् भागवत कथा की सबसे बड़ी विशेषता जो मरे हुए आदमी का भी प्रेत योनि में उद्धार कर दे जैसे धुंधकारी जैसे पतित प्रेत का उद्धार हो गया कथा सुनकर श्रीमद् भागवत की कथा जीना ओर मरना दोनों सिखाती हैं इस कथा में संगीतमय टोली द्वारा श्री कृष्ण जी के सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के यजमान श्री महेश रायकवार ने बताया कि कथा 15 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ ही महाप्रसादि के साथ समापन होगा। यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा, भागवत कथा महापुराण का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में मातृशक्ति महिला मंडल उपस्थित रही। संगीतमय टोली द्वारा श्री कृष्ण जी के सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के यजमान श्री महेश रायकवार ने बताया कि कथा 15 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ ही महाप्रसादि के साथ समापन होगा। यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा, भागवत कथा महापुराण का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में मातृशक्ति महिला मंडल उपस्थित हो रही हैं।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!