
पार्श्वनाथ जिनालय जीर्णोद्धार भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

बडौद नगर के जैन समाज में परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विश्वरत्न सागर सूरी महाराजा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में तथा गिरीश भाई शाह मुंबई के विशेष मार्गदर्शन में निर्मित होने वाले भव्य जिनालय का बोहरा गली स्थित नवीन भूमि पर भूमि पूजन कार्यक्रम परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री आनन्द चंद्र सागर सूरी महाराजा की पावन कारी निश्रा तथा साध्वी भगवंत श्री चारित्र रसा श्री जी महाराज साहेब के सानिध्य में भूमि पूजन लाभार्थी श्री दौलत रामजी, कन्हैया लाल जी, राजमलजी, भेरूलालजी कुंडल बोहरा परिवार द्वारा उत्साह , उमंग और प्रसन्नता के साथ बाजते गाजते नाचते हुए मंदिर परिसर में पधारे और विधिकारक पंकज जी जैन झारड़ा तथा प्रमोदजी सोमपुरा के दिशा निर्देशन एवं आचार्य भगवंत के वास्क्षेप के साथ चांदी की गेंती, तगारी, फावड़ा से खुदाई के साथ जय जयकार करते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य भगवंत ने कहा कि यह मंदिर मालवा का इतिहास बनेगा , इस हेतु सकल संघ को प्रतिष्ठा होने तक गुलाब जामुन त्याग करने की प्रेरणा दी । जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए गुलाब जामुन त्याग करने का संकल्प किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम अवसर पर अपने मकान को मंदिर में दान करने वाले भाग्यशाली ओंकारलालजी नाथूलालजी नाहर परिवार के सदस्य श्रीमती शांति बेन ओंकारलालजी, पुत्र उत्सव कुमारजी , दीपचंदजी, भारत कुमारजी का बहुमान संघ की ओर से शाल श्रीफल भेंट कर किया गया । तथा विधि कारक पंकज जी एवं सोमपुरा श्री प्रमोदजी , साधर्मिक वात्सल्य लाभार्थी परिवार श्री ज्ञानचंदजी बसंतीलालजी चौधरी परिवार से उत्सव कुमारजी, कैलाशचंदजी का भी बहुमान संघ की ओर से किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष जैन दादाभाई द्वारा किया गया।












