ताज़ा ख़बरें

इनरव्हील क्लब की सरोज जैन अध्यक्ष, अंजलि छाबड़ा सचिव बनीं।

खास खबर

इनरव्हील क्लब की सरोज जैन अध्यक्ष, अंजलि छाबड़ा सचिव बनीं।

इनरव्हील क्लब खंडवा की नई कार्यकारिणी का गठन।

खंडवा। खंडवा जिले में वर्षों से इनरव्हील क्लब सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। प्रतिवर्ष क्लब का नया गठन किया जाता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि क्लब अध्यक्ष श्वेता गोयल की अध्यक्षता में 2026 -27 की गठित कार्यकारिणी में सरोज जैन ने दूसरी बार अध्यक्ष पद ग्रहण किया। उनके साथ अंजलि छाबड़ा सचिव, बिंदु सिसोदिया कोषाध्यक्ष,
अंजू जैन आइ. एस.ओ. व बीना शाह एडिटर नियुक्त हुई। पद ग्रहण करते हुए सरोज जैन ने कहा कि हमारे क्लब का उपदेश सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना है, वे सदस्यों में मित्रता व सामंजस्य बढ़ाने, उनकी प्रतिभा व व्यक्तित्व निखारने एवं समाज सेवा हेतु कुछ ठोस कार्य करने का प्रयास करेंगी। इसी संदर्भ में कुछ पुराने सदस्य सीमा शाह, रेखा अग्रवाल, संध्या वोरा, रत्ना राठी, नीतू जैन, स्वाति हूमड़ को पुनः क्लब से जोड़ा गया एवं उनका तथा भूतपूर्व अध्यक्षों का सम्मान कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।वर्ष 26- 27 हेतु मंडलाध्यक्ष नियुक्त हुई क्लब की श्रीमती आरती छाबड़ा का अभिनंदन किया गया जिन्होंने 23 -24 जून को इंदौर में होने वाली मंडल असेंबली की तैयारी पर चर्चा की। क्लब की वरिष्ठ सदस्य पूर्व मंडलाध्यक्ष शकुंतला राठौर ने मार्गदर्शन हेतु उद्गार व्यक्त किये। प्रीत खंडपुरे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!