ताज़ा ख़बरें

*दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर विधि प्रकोष्ठ ने भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया*

*याद की पंच निष्ठाएं।*

*भाजपा विधि प्रकोष्ठ*

*दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर विधि प्रकोष्ठ ने भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया*
*याद की पंच निष्ठाएं।*

खण्डवा// भारतीय जनता पार्टी के 47 वे स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय के समीप स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी,कुशाभाऊ ठाकरे सहित अन्य महापुरुषों को याद करते हुवे खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक देवेंद्र सिंह यादव,जिला संयोजक मोहन गंगराड़े ने कहा की “बीजेपी ने देश के विकास के लिए और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए सदैव समर्पण सेवा भाव से हमेशा काम किया है और आगे भी करती रहेगी।”
पंच निष्ठाएं हमारी पार्टी के मूलभूत सिद्धांत हैं।
विधायक श्रीमती तनवे ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के साथ पंच निष्ठाओं –
1. *राष्ट्रीयवाद और राष्ट्रीय गौरव*: देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना।
2. *समाज सेवा*: समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना।
3. *संघ परिवार*: पार्टी और संगठन के प्रति समर्पण।
4. *सांस्कृतिक विरासत*: भारतीय संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण।
5. *राजनीतिक और सामाजिक समरसता*: समाज में समरसता और एकता को बढ़ावा देना।
को सदैव याद रखने और उसके पालन हेतु तत्पर रहने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सर्व श्री अरुण दुबे, श्रीमती जे.एन. शेख,देवेंद्र सिंह यादव, मोहन गंगराड़े,राकेश थापक,प्रणय गुप्ता, महेंद्र यादव,पुष्पा गौर,विजय चौधरी,रजनीश सोनी,सुनीता रेवारी,किरण तंवर,चंद्रशेखर डिंडौरे, अरुण पटेल विट्ठल,शशांक गवशिन्दे,मनोज फूलमाली,गिरजा पंवार,गजेंद्र बरकले जसवंत परमार,शिव बरिया,अरुण दुबे,राकेश थापक,प्रणय गुप्ता,महेंद्र यादव,,गजेंद्र बरकने,मनोज फूलमाली,अभिषेक मालाकार मनीष मौर्य, विनम्र गंगराडे ,गोविंदा हिरवे,भूपेश नीलकंठ,सुनील आर्य, हेमलता राठौर,उत्कर्ष गुप्ता,मंजू तंवर,भारत मोरे, डॉ ओ पी चौरे,शिवांग तिवारी, नवीन हनवे, सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!