ताज़ा ख़बरें

➖ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स और सांसद पाटिल ने रेल मंत्री का आभार माना।

खास खबर

➖ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स और सांसद पाटिल ने रेल मंत्री का आभार माना।
➖ जबलपुर रीवा और हैदराबाद जयपुर स्पेशल ट्रेनें अब नियमित चलेगी।
➖नांदेड़ निजामुद्दीन स्पेशल का खंडवा स्टॉपेज मिला।
➖ पिछले कई वर्षों से रेलवे विभाग द्वारा पिक सीजन में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है। खंडवा से होकर जबलपुर रीवा और हैदराबाद जयपुर को स्पेशल ट्रेनों में चलाया जा रहा था। रेल बोर्ड ने नया परिपत्र जारी कर इन ट्रेनों को नियमित किया है।
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने कई वर्षों से संचालित स्पेशल किराया ट्रेनों को नियमित करने का परिपत्र जारी किया है जिन्हें आगामी दिनों में नये नंबर के साथ संचालित किया जाएगा यह ट्रेनें नियमित होने से रेल यात्रियों को वर्तमान में स्पेशल अतिरिक्त किराया नहीं चुकाना पड़ेगा। अब यात्रियों को रेगुलर किराया ही चुकाना पड़ेगा। जिससे यात्रियों को बचत होगी। साथ ही नियमित ट्रेन होने से ट्रेनें अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचेंगी। ट्रेनें विलंब होने से मुक्ति मिलेगी। खंडवा को दो नियमित ट्रेनों की सौगात मिलने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुनील बंसल, संतोष गुप्ता, गोवर्धन गोलानी ,ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोज सोनी, मनीष अग्रवाल सहित अन्य और खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

*हैदराबाद-जयपुर स्पेशल साप्ता. अब नियमित*
वर्तमान में ट्रेन संख्या 07020/07019 हैदराबाद जयपुर का संचालन किया जा रहा है। अब इसे नये नंबर 17079/17080 के रूप में नियमित किया जा रहा है। यह ट्रेन प्रति शनिवार खंडवा से जयपुर तरफ और प्रति सोमवार हैदराबाद की ओर प्रस्थान करती है।

*स्पेशल रीवा मुंबई 02187/88 अब नियमित नंबर 20153/54 से चलेगी*
20153 सुपरफास्ट रीवा से प्रत्येक गुरुवार को 15:50 पर रवाना होकर शुक्रवार को 12:20 पर मुम्बई पहुँचेंगी वापसी में 20154 सुपरफास्ट मुम्बई से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:30 को चलकर शनिवार सुबह 10:30 पर रीवा पहुंचेगी।
इसके स्टोपेजेस : रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, गाडरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, जलगाँव, मनमाड़, नासिक रोड, कल्याण, दादर, मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होंगे।

*नांदेड़ निजामुद्दीन स्पेशल चलेगी*
रेल विभाग ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन संख्या 07621/22 हुजूर साहिब नांदेड़ से निजामुद्दीन चलाने का निर्णय लिया है यह ट्रेन प्रति शनिवार नांदेड़ से 11 अप्रैल से 30 मई तक तथा निजामुद्दीन से प्रति रविवार 12 अप्रैल से 31 मई तक चलेगी । जिसका पूर्व में स्टॉपेज नहीं थे अब खंडवा स्टॉपेज दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!