ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा किया गया थाना खजुरिया का औचक निरीक्षण ।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना खजुरिया का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण, अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए ।


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!