ताज़ा ख़बरें

प्रत्येक कार्य यथोचित समय पर कर लेने पर सफलता मिलती हें, ,,मुनि श्री आदित्य सागर,,

खास खबर

प्रत्येक कार्य यथोचित समय पर कर लेने पर सफलता मिलती हें, ,,मुनि श्री आदित्य सागर,,

पंचकल्याणक महोत्सव हेतु मुनी संघ का सतत हो रहा है खंडवा की ओर विहार।

खंडवा। हम सभी सुख चाहते हें , सुख की खोज करना चाहते हें ,परंतु सुख खोज नही पाते क्योंकि हम प्रयास सही दिशा में नही करते
जिस प्रकार हम भोजन कर लें,कुछ भी खा लें ,परंतु प्यास पानी से ही बुझती हें,
उसी प्रकार जीवन में शांति संयम और धर्म से ही संभव है
यह उधर खंडवा में पंचकल्याणक हेतु इंदौर से बिहार करते हुए सनावद पहुंचे मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ने व्यक्त किये। महाराज श्री ने कहा कि जीवन में तीन तत्व सदैव याद रखे जाना चाहिए सर्वप्रथम समयसूचकता अर्थात प्रत्येक कार्य यथोचित समय पर कर लिया जाना चाहिए, विधि द्वारा प्रत्येक कार्य का समय निर्धारित किया गया है यदि वह कार्य तत्समय न हो सके तो दुख का कारण बनेगा, उदाहरणार्थ बेटा बेटी के विवाह की विधि द्धारा आयु क्रमश: इक्कीस एवं अठारह बताई गयी है, परंतु जब हम यह बंधन पच्चीस पूर्ण होने के बाद करें तो समस्यायें अवश्यंभावी है !
इसी क्रम मे गुरूदेव ने द्वितीय आवश्यक तत्व सकारात्मक प्रतिक्रिया विचार बताया,अर्थात हमारी प्रतिक्रिया सदैव सकारात्मक एवं दोषरहित हो़ना चाहिये,संयम ओर विवेक ही मनुष्य को सही श्रावक बनाता है,
तृतीय आवश्यक तत्व के रूप में गुरुदेव ने भावुकता से परहैज की आवश्यकता बताई , अर्थात दुख,सुख,क्रोध,दया आदि भावों के साथ लिया गया निर्णय त्रुटिपूर्ण सिद्ध होगा, सुलझा व्यक्तित्व आवश्यकता अनुसार परिस्थितियों के अनुकूल भावों को परे रखकर निर्णय लेता है !
सबसे महत्वपूर्ण बात है उपेक्षा भाव ही सुकन देता है,अर्थात संतोषी सदा सुखी
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि हम सब के लिए हर्ष का विषय है कि बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर का तीसरा पंचकल्याणक महोत्सव 11 अप्रैल से 16 अप्रैल के मध्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के परम सानिध्य में होने जा रहा है, जिसको लेकर मुनि श्री का विहार खंडवा की ओर सतत चल रहा हें। उपरोक्त वचन शनिवार को मुनि आदित्यसागरजी ने अपने खंडवा हेतु प्रवासमार्ग में सनावद जैन मंदिर मे प्रस्तुत किये!
इससे पूर्व आज प्रात:मुनिसंघ का मंगल विहार बडवाह से सनावद हुआ,बडी संख्या में खंडवा से मुनिभक्त विहार मे सहयोगी बने ! प्रचार मंत्री सुनील जैन पंकज सेठी ने बताया कि मुनि वात्सल्य का भावपूर्ण पल भी मोरटक्का में मुनिसंघ और मुनि विशोधसागरजी के मंगल मिलन के रूप में भक्तों ने प्रत्यक्ष भावपूर्ण पलो़ के साथ देखा !
इस अवसर पर खंडवा जैन समाज प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुनिसंघ के समक्ष श्रीफल भेंट किया गया ! एवं सनावद जैन समाज को पंचकल्याणक हेतु आमंत्रण ज्ञापित किया। प्रचार मंत्री सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि खंडवा में पंचकल्याणक मौसम की तैयारी शुरू हो चुकी है अतिथियों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। शनिवार को गुरुदेव के मंगल विहार में ब्र.अर्पित भैया,समर्पण,
अंकित पहाडिया, गीतांशजैन
अमित रावका,दिव्या,भारती रावका, गुणमाला, सोनल, अंजू,स्वस्ति सेठी,नीरज,शांति बैनाडा,आदित्य सेठी सहयोगी बने। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया ,कैलाश पहाड़िया पवन रावका ने इस अवसर पर गुरुदेव से पंचकल्याणक प्रारुप पर चर्चा की। मुनिसंघ की आज की आहारचर्या सनावद में निरंतराय संपन्न हुई! संघ का आज रात्रि विश्राम बासवा स्थित खेत में हुआ ,संघ का मंगल विहार रविवार बासवा से प्रात: ६ बजे होगा,संघ की आहारचर्या मार्ग में ग़ंगा गौशाला में होगी! पंचकल्याणक समिती ने अधिकाधिक श्रावकों से मुनि सेवा में सहयोग का निवेदन किया हें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!