ताज़ा ख़बरें

पत्रकारों,साहित्यकारों व समाजसेवियों ने माखनदादा की जयंती पर उन्हें किया नमन।

खास खबर

पत्रकारों,साहित्यकारों व समाजसेवियों ने माखनदादा की जयंती पर उन्हें किया नमन।

खंडवा। पत्रकारिता के पितृपुरुष,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,साहित्यकार स्व. पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती उनकी कर्मस्थली खंडवा में गरिमामय तरीके से मनाई गई। पंडित चतुर्वेदी की जयंती पर सुबह पत्रकारो व साहित्यकारों विद्यालयो के प्राचार्य एवं प्रोफेसरो ने उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन करते हुए माल्यार्पण किया । समाजसेवी व पत्रकार सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में जिस जगह माखनलाल जी की प्रतिमा स्थापित थी वहां अब त्रिभुजाकार ओवर ब्रिज बनने के कारण माखनलाल जी की प्रतिमा को यहां से माखनलाल चतुर्वेदी कन्या विद्यालय (जीडीसी) में स्थापित किया गया है। अब दादा के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि पर पत्रकार साथी जीडीसी पहुंचकर दादा को नमन करते हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादा की कुर्बानी को भी हमें याद रखना है और भोपाल वह अन्य शहरों की तर्ज पर दादा की कर्मभूमि खंडवा में भी माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए अभी विद्यालय किराए के भवन में लगता है। दादा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। दादा ने भी दीपक की तरह विपरीत परिस्थितियों में साहित्य के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की भावना प्रज्जवलित कर देशवासियों का गुलामी के अंधकार में पथ प्रशस्त किया। दादा की जन्म जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनय जैन, वरिष्ठ पत्रकार निषाद सिद्दीक, बाबू भाई,सुनील जैन, नितिन झवर,
महेश पांडे कर्मवीर विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ ने भी दादा को नमन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!