
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा राज्यसभा प्रत्याशी का फैसला करेगा केन्द्रीय नेतृत्व
गांधी भवन में कांग्रेसजनों ने स्व.सुभाष यादव को दी श्रद्धांजलि,पश्चात पहुचे बोरावा
खण्डवा/
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कि मप्र की राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी का चयन केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा । मैं कांग्रेस का एक सामान्य कार्यकर्ता हूॅ । राज्यसभा की सीट के लिए मैं दावेदार नहीं हूॅ । इस सीट का फैसला हाईकमान द्वारा किया जाएगा । केन्द्रीय नेतृत्व का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य रहेगा । अपने पिताश्री मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के जन्मदिन पर भक्ति दिवस के अवसर पर अपने गृहगांव बोरावां में मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में अरूण यादव ने कहा कि मप्र की राज्यसभा सीट का फैसला कांग्रेस पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व तय करेगा । मीडिया में बार-बार नाम आने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी मप्र से अरूण यादव को राज्यसभा में भेजे जाने की मांग को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं और मीडिया को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया । मप्र की कांग्रेस को मिलने वाली राज्यसभा की एक सीट को लेकर भाजपा द्वारा षडयंत्रपूर्वक हथियाने को लेकर श्री यादव ने स्पष्ट किया कि भाजपा अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएगी । कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित रहेगी ।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के जन्मदिन पर भक्ति दिवस के अवसर पर बोरावां में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड के पाठ में खण्डवा से भी कई प्रशंशक बोरावा पहुचे।खण्डवा से निकलने के पहले गांधी भवन खण्डवा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर स्वर्गीय सुभाष यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण का श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी,मोहन ढाकसे,सुनील आर्य,श्याम यादव,विकास व्यास,ओंकार पटेल,आलोक सिंह रावत,विशाल जैन,अर्ष पाठक,राज ढाकसे,यशवंत सिलावट,प्रशांत बारचे,दीपक मुल्लू राठौर,मनोज सोनी,प्रितेश जैन,अय्यूब लाला,रणधीर कैथवास,वीरेंद्र गौतम,सुरेश गुरबानी,अहमद पटेल,मेहमूद खान,वकील नीलकंठ,वामनराव जाधव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।










