
समाजजनों के साथ जनप्रतिनिधियों ने यात्रा में शामिल होकर खींचा भगवान का रथ,की आरती।

सकल जैन समाज ने निकाली अनुशासित भगवान महावीर की रथ यात्रा।
भगवान महावीर का संदेश पालन करते हुए वर्षों से बिना बैलों के समाजजन अपने हाथों से खींच रहे हैं रथ को।
खंडवा। जियो और जीने दो एवं अहिंसा धर्म का संदेश देने वाले अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे उत्साह के साथ सोमवार को सकल जैन समाज द्वारा मनाया गया। समाजसेवी एवं समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गो से निकली। भगवान महावीर ने हजारों वर्ष पूर्व जो संदेश दिया उसी का पालन आज भी किया जा रहा है और जनजागृति के लिए इसका प्रचार भी समय-समय पर किया जाता है।
जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म जयंती बड़े ही धार्मिक उल्लास के साथ सकल जैन समाज द्वारा सामुहिक रूप से मनाई गई। समाज के सचिव सुनील जैन,प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि भगवान महावीर ने आज से हजारों वर्ष पूर्व जन्म लेकर मानव के लिए जियो और जीने दो और अहिंसा धर्म का संदेश दिया। इसका सारांश यही है कि हम भी जीये और सभी जीवों को भी जीने दें। प्रदेश के कुछ शहरों के साथ ही खंडवा ऐसा नगर है जहां भगवान महावीर की जयंती सकल जैन समाज द्वारा सामुहिक रूप से मनाई जाती है।
भगवान महावीर की जयंती पर प्रात: 5.30 बजे सराफा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गो पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के समापन पर तुलसी उद्यान में द्वारा ध्वजारोहण समाज के वरिष्ठ वीरेंद्र जैन साटकुट,श्रीमती विनोदनी जैन,श्रीमती सुभद्रा जैन द्वारा किया गया। पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि इसके पश्चात भगवान महावीर स्वामी की विशाल रथ यात्रा प्रात: 8 बजे पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराफा से बुधवारा, केवलराम पेट्रोल पंप, बांबे बाजार, घंटाघर महावीर जैन उद्यान पहुंची जहां जैन स्तंभ महावीर वाटिका में केसरिया ध्वज अतिथि एसडीएम ऋषि सिंघई, डॉ सुभाष जैनी,सुरेश लुहाड़िया द्वारा फहराया गया। अतिथियों का स्वागत वीरेंद्र जैन ने किया एवं संचालन पंकज जैन महल द्वारा किया गया। पुरी रथ यात्रा में कांति भाई जैन संजय पंचोलीया ने भजनों की प्रस्तुति दी। पंडित निखिलेश जैन के द्वारा समस्त धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुई। रथयात्रा मार्ग पर भाजपा परिवार,कांग्रेस परिवार वैश्व महासम्मेलन सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा रथयात्रा में शामिल समाजजनों का स्वागत किया गया। महावीर उद्यान में ध्वजारोहण के पश्चात भगवान महावीर की यह रथयात्रा विठ्ठल मंदिर, बजरंग चौक से घासपुरा महावीर जैन मंदिर पहुंची। जहां पर महाआरती के आयोजन के साथ महिला मंडलों एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य भी किया। तत्पश्चात यह रथयात्रा नमीनाथ श्वेतांबर मंदिर पहुंची यहां भी श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा सामूहिक आरती की गई। यहां से रथयात्रा बजरंग चौक, घंटाघर, सराफा होते हुए पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला पहुंची जहां पर भगवान महावीर का अभिषेक व शांतिधारा एवं आरती की गई। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जैन समाज के द्वारा निकाली गई रथ यात्रा पूर्णत; अनुशासित होती है व्यवस्थित रूप से सभी समाज जन यात्रा में भाग लेते हैं। भगवान महावीर के संदेश का पालन करते हुए वर्षों से यह रथयात्रा बिना बैलों के माध्यम से समाज जन अपने हाथों से रथ को खींचते हैं। सोमवार को निकली रथ यात्रा में पावन रथ को समस्त युवा , समाजजन एवं मातृशक्ति के साथ ही भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश शर्मा,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,महापौर अमृता अमर यादव,विद्यायक प्रतिनिधि मुकेश तन्वे, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी, सुधांशु जैन द्वारा अपने हाथों से खींचा एवं भगवान महावीर की आरती भी की।
महावीर जयंती पर्व पर भगवान के अभिषेक के पश्चात जैन सोशल ग्रुप द्वारा समाज के सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला में वात्सल्य भोज का आयोजन आयोजित हुआ जिसमें सकल जैन समाज के परिजनों ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की।
सोमवार को निकली रथ यात्रा में श्रीमती सरोज स्व. सुभाष गदीया, सचिन गदिया को महावीर भगवान को रथ पर लेकर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,श्रीमान अविनाश जैन, अंकित जैन सराफ परिवार को श्रीजी का रथ हाँकने का एवं श्रीजी का स्वर्ण कलश चतुर्थ कलश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रीजी शांति धारा करने का सौभाग्य विहार ग्रुप को प्राप्त हुआ एवं श्रीमती जसवंती कैलाशचंद जैन लोनारा परिवार को श्रीजी की माला पहनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर वीरेंद्रभटयांण,
दिलीप पहाड़िया,नितिन जैन, सुनील जैन,प्रेमांशु चौधरी,
विजय सेठी,पंकज छाबड़ा,
पंचकल्याणक के सौधर्म इंद्र संजय ,राजेश धनपाल कुबेर इंद्र जीतेंद्र सुरेश लुहाड़िया,
विकास बोथरा,अभय चौपड़ा,नवनीत बोथरा,संजय जैन,डॉ दिलीप जैन,डॉ सुभाष जैन,डॉ पंकज जैन,डॉ शैलेन्द्र जैन,सुभाष कोठारी, राजू चांदमल जैन, प्रमोद जैन,
,आलोक सेठी, विकास बड़जात्या, संकल्प जैन,अंकित जैन,योगेश मेहता,जय नागड़ा, पार्षद आशीष चटकेले, सोमनाथ काले, मनोज मंडलोई, विशाल जैन सहित सकल जैन समाज के सदस्यगण मौजूद थे।











