“ऑपरेशन मुस्कान”
चौकी बोरगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही –12 घंटे के अंदर नाबालिग को इंदौर से किया गया सकुशल दस्तयाब
खंडवा, 28 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिले में लापता नाबालिग बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत सभी इकाइयों को निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप देवड़ा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बोरगांव अविनाश भोपले के नेतृत्व में चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की गई।
दिनांक 27.03.2026 को फरियादी द्वारा चौकी बोरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके नाबालिग बालक को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त सूचना पर थाना पंधाना में अपराध क्रमांक 121/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर नाबालिग बालक की तत्काल तलाश प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए चौकी बोरगांव पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से इंदौर के पास से नाबालिग को 12 घंटे के अंदर सुरक्षित रूप से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। तत्पश्चात नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।





