
भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत नई नर्मदा पाइपलाइन हुई सफल।
महापौर के मार्गदर्शन में इस नई लाइन से घरो घर पहुंच रहा है पर्याप्त जल।
पदम कुंड वार्ड की गुप्ता गली में पानी की समस्या का हुआ निदान।
खंडवा। महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में शहर लगातार विकास की ओर अग्रसर है। बिना भेदभाव के खंडवा के समस्त वार्डों में विकास कार्य किए गए हैं, और चल रहे हैं। हर्ष का विषय है कि विश्वा द्वारा संचालित पाइपलाइन के बार-बार लीकेज हो जाने से शहर में लगातार पानी की समस्या बनी रहती थी। गर्मी के दिनों में किराए के टैंकर लगाए जाते थे। क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन करते थे। लेकिन भाजपा की सरकार ने नगर के जल संकट को दूर करने के लिए नहीं नर्मदा पाइपलाइन के लिए स्वीकृति प्रदान की जिसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है आज हम देख रहे हैं कि भीषण गर्मी में भी निगम प्रशासन द्वारा संचालित इस लाइन के माध्यम से शहरवासियों को नर्मदा का जल पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। नगर निगम चुनाव के समय महापौर अमृता अमर यादव द्वारा क्षेत्र की जनता को आश्ववत किया गया था कि शहर की पानी की समस्या का निदान में करुंगी। आज हम देख रहे हैं कि महापौर, जल प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव एवं निगम प्रशासन की जल विभाग की टीम के मार्गदर्शन में नई पाइपलाइन के माध्यम से इस भीषण गर्मी में भी लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है और जल संकट जैसी स्थिति समाप्त हो चुकी है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव एमआईसी सदस्य जल विभाग के प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव एवं जल विभाग की पूरी टीम की देखरेख में दूसरी पाइपलाइन व्यवस्थित रूप से सफल हुई है। शहर के मध्य इतवारा बाजार की नई टंकी के माध्यम से लगभग 10 वार्डों में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचने के कारण वार्डवासी काफी खुश हें। पदम कुंड वार्ड की गुप्ता गली में जहां विगत कई वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई थी टैंकरों से ही जल की पूर्ति हो पाती थी, इस गली में पानी की समस्या का निराकरण कर दिया गया है। गली के सभी लोगो पानी का प्रेशर जो 10 फीट ऊपर तक था, देखकर बहुत खुशी जाहिर की इस कार्य के लिए जल विभाग के प्रभारी राजेश यादव, संजय शुक्ला,प्रेम यादव, हरि मिश्रा द्वारा चार दिन तक काम कराया गया जिसमें सफलता प्राप्त हुई।





