ताज़ा ख़बरें

गांधवा में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

खास खबर

गांधवा में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

खण्डवा//प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायत गांधवा में शनिवार को वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा द्वारा यह शिविर नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओ की जानकारी देकर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, श्रमिक कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पियूष भावे ने संबोधित करते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय प्रदान करने में मदद की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, एवं किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए प्राधिकरण से संपर्क करें। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुलोचना गहलोत, अधिवक्ता श्री सुजान सिंह राठौड, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री कालूराम दांगोरे एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स श्री सत्य प्रकाश मिश्रा, श्री मनोज वर्मा, श्री संदीप ढाकचे, श्री आशीष मालवीय, श्री केदार गोलकर भी उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!