
अब तक जिले की 11438 किशोरियों को लग चुके हैं एचपीवी के टीके
—
खण्डवा//सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी व्हेक्सीन के टीके लगाये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 1302 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 11438 किशोरियों को टीके लगाए जा चुके है। ये टीके जिला चिकित्सालय खण्डवा, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लिनिक पर टीके लगाए जा रहे है। डॉ. जुगतावत ने बताया टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता हैं। उन्होंने सभी पालको से अपील है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को भविष्य में होने वाली सर्वाइकल कैंसर की संभावनाओं की रोकथाम के लिए एचपीवी का टीका निर्धारित टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जरुर लगवायें।
o





