सिंगरौली -हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी को विंध्यनगर पुलिस नें पकड़ा! सिंगरौली पुलिस
सिंगरौली विन्ध्यनगर: हनुमान मंदिर चोरी का खुलासा — तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का माल बरामद विन्ध्यनगर, सिंगरौली: ग्रीनहाट कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का विन्ध्यनगर पुलिस ने सफल खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी का गदा, मुकुट, दान पेटी के सिक्के, मोटरसाइकिल और औजार बरामद किया। कुल मूल्य लगभग ₹2,00,000। घटना: 10 फरवरी 2026 की रात मंदिर के मुख्य ताले को तोड़कर चोरों ने चोरी की। सुबह पुजारी ने टूटा ताला और गायब माल देखा। कैसे पकड़े आरोपी: मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने संजय शाह, संजय वर्मा और संदीप वर्मा को हिरासत में लिया। आरोपियों ने चोरी स्वीकार की और बताया कि चांदी का गदा बैढ़न की ज्वेलरी दुकान में गलाकर बिस्किट बनाया गया। बरामद सामान: 1 चांदी का गदा से बना बिस्किट 1 चांदी का मुकुट 298 रुपये के सिक्के मोटरसाइकिल और औजार पुलिस टीम: निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति और अन्य टीम के योगदान की जनता ने सराहना की। सिंगरौली पुलिस