
रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ। दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में उच्च शिक्षा विभाग एवं म.प्र. शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यबल कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए आयोजित तनाव प्रबंधन पर आधारित मनोबल सत्र का समापन कार्यक्रम प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. विनय मिश्रा ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के प्रभावी उपाय बताते हुए बॉक्स ब्रीदिंग, थॉट रिफ्रेमिंग तथा परीक्षा से ठीक पहले की जाने वाली ग्राउंडिंग एक्सरसाइज को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों को अपनाकर विद्यार्थी परीक्षा के तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
सत्र के दौरान “Woebot” फ्री ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई, जो कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी (CBT) के माध्यम से नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने में सहायक है।
कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।







