
कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का गांधी भवन में होगा भव्य स्वागत समारोह
संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु दिया जाएगा मार्गदर्शन
खंडवा/
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन दिनांक 25 मार्च को बुधवार को दोपहर 1 बजे से गांधी भवन में किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष( शहर)प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर खंडवा जिले की सभी विधानसभाओं के नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष का स्वागत व सभी निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष गण का सम्मान कार्यक्रम किया जाएगा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष( ग्रामीण)उत्तमपाल सिंह ने बताया कि यह समारोह संगठनात्मक एकता और आगामी गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।
प्रतिभा रघुवंशी द्वारा खंडवा जिले के पंधाना,मान्धाता,हरसूद विधानसभा के कार्यकर्ता एवं शहर कांग्रेस के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।










