Seoni newsछपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा में सड़क हादसा: बाइक फिसलने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल, 108 से अस्पताल पहुंचाया गया

छपारा – सोमवार शाम करीब 7:30 बजे छपारा नगर में एक सड़क हादसे में शिक्षक तुलाराम इनवाती गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनवाती सर अपने दोपहिया वाहन से छपारा से अपने गृहग्राम जूनापानी जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वे बड़े पुल के ऊपर स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स और श्री राधिका टाउन के सामने पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

हादसा इतना तेज था कि वे सीधे सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग तुरंत एकत्र हो गए और सहायता के लिए आगे आए।
स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जहां पैरामेडिकल स्टाफ के प्रतुल श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार देते हुए घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार जारी है। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी स्थिति को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल उनकी हालत के संबंध में अधिकृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!