ताज़ा ख़बरें

विश्व क्षय दिवस पर 24 मार्च को जन जागरुकता रैली आयोजित होगी

खास खबर

विश्व क्षय दिवस पर 24 मार्च को जन जागरुकता रैली आयोजित होगी

खण्डवा 23 मार्च 2026, विश्व क्षय दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनजागृति रैली आयोजित की जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि यह रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रातः 9 बजे प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग शैर चोराहा, नगर निगम, बाम्बे बाजार, घंटाघर, केवलराम चौराहा, बस स्टैण्ड, मच्छी बाजार, जलेबी चोक से होती हुई अस्पताल परिसर में समाप्त होगी। रैली में चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल व नर्सिंग विधार्थी, एन.सी.सी. कैडेट्स, स्वंयसेवी संस्था के पदाधिकारी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि विश्व क्षय दिवस 24 मार्च के अवसर पर 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान का केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने नोएडा उत्तरप्रदेश से हो रहे राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता व सीधा प्रसारण कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के ए ब्लॉक के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में दोपहर 4 बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिखाया जायेगा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों, निर्माण स्थल, बाजार, बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र, जेल व अन्य स्थानों पर तथा उच्च जोखिम गांवों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से मरीजों की स्क्रीनिंग की जायेगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर लगाकर हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग व एनीमिया की जांच की जायेगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!