ताज़ा ख़बरें

विज्ञान की उड़ान: इसरो श्री हरिकोटा तक पहुँचेगी जिले की प्रतिभा।

खास खबर

विज्ञान की उड़ान: इसरो श्री हरिकोटा तक पहुँचेगी जिले की प्रतिभा।

शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता गंगराडे एवं छात्रा निकिता का चयन।

खंडवा। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल द्वारा संचालित विज्ञान मंथन 2025-26 के अंतर्गत आयोजित विज्ञान मंथन यात्रा के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता गंगराडे एवं विद्यालय की मेधावी छात्रा निकिता का चयन हुआ है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह गौरवपूर्ण यात्रा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को देश के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक संस्थानों एवं अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। विशेष रूप से, इस यात्रा में प्रतिभागियों को इसरो, श्री हरिकोटा( सतीश धवन स्पेस सेंटर)जैसे प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त होगा, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध होगा।
इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम जोशी के मार्गदर्शन एवं उनके द्वारा किए गए सतत शैक्षणिक प्रयासों को जाता है, जिनके कारण विद्यालय में नवाचार, विज्ञान शिक्षा एवं प्रतियोगी वातावरण को निरंतर प्रोत्साहन मिला। उनके नेतृत्व में ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है। सुनील जैन ने बताया कि विशेष उल्लेखनीय यह है कि इस योजना के अंतर्गत जिले से एकमात्र शिक्षिका के रूप में श्रीमती श्रद्धा गुप्ता का चयन हुआ है, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पी एस. सोलंकी द्वारा भी हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा इसे जिले की शैक्षणिक उपलब्धि बताया गया।सहायक संचालक जयेश पाटीदार एवं
विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!