
खण्डवा//जेसीआई खंडवा द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पशु एवं पक्षियों के लिए शहर में तीन स्थानों पर पानी की टंकी रखवाई गई ।
अध्यक्ष मनन सोनी ने बताया यह टंकीया ऐसे स्थानों पर रखी गई है जहां पशु पक्षियों को पानी मिल सकेऔर रोज उन्हें कोई सफाई कर भर सके पूर्व में भी
जेसीआई ने यह महा अभियान चला कर 100 टंकी रखी हुई है जेसीआई ने 50 वे वर्ष में 50टंकिया और रखवाने का लक्ष्य लिया है जिसमे से तीन टंकिया रखवाई गई दो टंकिया सराफा क्षेत्र में एवं एक टंकी अभिषेक सिनेमा के सामने जेसी सुजाता मोरे के सौजन्य से रखवाई गई ।
पानी की टंकी का अर्पण जेसीआई की मंडल अध्यक्ष अमृता शर्मा , उपाध्यक्ष सागर अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कविता सोनी, रणवीर सिंग चावला अनिल बाहेती ने टंकी में पानी भर के एवं टंकी की देखभाल करने वाले सेवाभावी व्यक्ति आशीष सोनी, अतुल सोनी, उमेश बाहेती का स्वागत कर किया ।
सचिव अनुज खंडेलवाल ने बताया कार्यक्रम में जेएसी अध्यक्ष हेमंत मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष नागेश वालंजकर, विकास मित्तल, सुजाता मोरे, धर्मेंद्र जौहरी, देवराज महोबिया , प्रिंस जिंदल, काव्यांश जोशी, शिवम् सोनी, प्रयांश सोनी, पावन माहेश्वरी, अनिरुद्ध राजावत, प्रेरित जैन, मनीष उधलानी आदि सदस्य उपस्थित रहे । जेसी आई अध्यक्ष मनन सोनी नेकहा कि
जो भी व्यक्ति इस कार्य में सहयोग देना चाहतेवह जेसीआई से संपर्क कर सकते हैं।









