ताज़ा ख़बरें

सिवनी जिले में नरवाई जलाने पर सख्त रोक: उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना

सिवनी — जिले में बढ़ती पराली/नरवाई जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शीतला पटले ने सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
रबी सीजन 2025-26 की फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने पर अब पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में लागू किया गया है।

👉 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि:
पराली/नरवाई में आग लगाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
कंबाइन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रॉ रीपर या स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य होगा।
बिना इन उपकरणों के मशीन संचालन पर कार्रवाई की जाएगी।

💰 जुर्माने का प्रावधान
आदेश के तहत उल्लंघन करने पर किसानों पर निम्नानुसार अर्थदंड लगाया जाएगा:
2 एकड़ से कम: ₹2500 प्रति घटना
2 से 5 एकड़: ₹5000 प्रति घटना
5 एकड़ से अधिक: ₹15000 प्रति घटना

⚖️ कानूनी कार्रवाई
आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर अगले 2 माह तक प्रभावी रहेगा।

👉 प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण और कानून का पालन करते हुए नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!