
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, खंडवा की नवीन कार्यकारिणी घोषित — धर्म, सेवा और संस्कारों को मिलेगा नया विस्तार

खंडवा।
जैन धर्म की मूल भावना अहिंसा, संयम और सेवा को आत्मसात करते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, खंडवा की नवीन कार्यकारिणी का गठन अत्यंत श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के साथ नई टीम को दायित्व सौंपे गए। उक्त जानकारी समाज के प्रचार मंत्री गौरव बरडिया एवं चंद्र कुमार सांड ने देते हुए बताया की संघ के संरक्षक मंडल में श्री मेघराजजी साहब चोरडिया, श्री सुभाषजी साहब मेहता, श्री मनसुखजी साहब भंडारी, श्री विजयजी साहब मेहता, श्री कमलजी साहब ललवानी, श्री शिखरचंदजी साहब खटोड को सम्मिलित किया गया है, जो अपने अनुभव से समाज को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
नवयुवक मंडल के संरक्षक के रूप में सतीष बनवट को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे युवा वर्ग में धर्म के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ेगी।
अध्यक्ष पद पर विकास बोथरा को दायित्व सौंपा गया है, जिनके नेतृत्व में संघ धर्म प्रभावना, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को नई गति देगा। उपाध्यक्ष के रूप में सोभाग सांड, प्रदीप मेहता एवं राकेश बम्ब को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर पियुष चोरडिया, सहसचिव के रूप में डॉ. नंदकिशोर सेठिया, योगेश मेहता एवं नितीन कोचर, कोषाध्यक्ष के रूप में संजय बम्ब तथा प्रचार मंत्री के रूप में चंद्र कुमार सांड एवं गौरव बरडिया को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश मेहता, राजेश बोथरा, राजेश बोरा, शीतल चोरडिया, राजेंद्र घीया, अनीश खटोड, डी.एम. लुनिया, संदेश बोथरा, प्रणेंद्र रांका, शेषमल खीचा एवं अमित घीया को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज में एकता, सेवा, संस्कार और धर्म प्रभावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








