
*सिंधी समाज द्वारा श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया चेट्रीचंड महोत्सव पर्व*

*मंदिर में देर रात्रि तक लग रहा दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का ताता, रात्रि में घरों की छतों पर दीपक जला कर मनाया गया दीपोत्सव*
*रंगबिरंगी गगनभेदी आतिशबाजी से रोशन हुआ आकाश, नगर भर के श्रद्धालुओं ने भंडारे में पाई प्रसादी*
*आस्था एवं आकर्षण का केंद्र रही भगवान झूलेलाल की झांकी*
खंडवा।। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल सदस्यों की मौजूदगी में सिंधी समाज द्वारा अपने इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी का अवतरण दिवस चेट्रीचंड महोत्सव श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। यह जानकारी देते हुए मंडल प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं सचिव श्री हरीश आसवानी ने बताया कि रविवार को प्रातः से ही देर रात्रि श्रद्धालुओं का ताता मंदिर में दर्शनार्थ लग रहा। रात्रि में घरों की छतों पर दीपक जला कर दीपोत्सव मनाया गया एवं आकाश रंगबिरंगी गगनभेदी आतिशबाजी से गुंजायमान हुआ। दोपहर 3 बजे से बहराणा साहब का विशाल चल समारोह मंदिर परिसर सिंधी कालोनी एवंं टैगोर कालोनी के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुजन जमकर झूमे। बहराणा साहब के दर्शनार्थ क्षेत्र विधायक कंचन मुकेश तंवे, महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, धर्मेंद्र बजाज, सागर अनिल आरतानी के साथ ही समाजजन बडी में संख्या में उपस्थित हुए। इस दौरान भगवान श्री झूलेलाल जी की झांकी एवं हनुमानगढ़ व्यायाम शाला के नन्हे मुन्ने बच्चों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे। वही मंदिर में अध्यक्ष मोहन दीवान की मौजूदगी के साथ झूलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों के संगीतमय गीतों भजनों के मध्य समाज के नन्हे मुन्ने बालक बालिका एवं मातृशक्ति द्वारा काटा जाकर एक दूसरे को बधाइयां दी गई। महाआरती का आयोजन हुआ। तत्पश्चात पैनल सदस्यों ने रंगबिरंगी गगनभेदी आतिशबाजी की जिससे आकाश रोशन हुआ। रात्रि 9 बजे से विशाल आम भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें नगर के विभिन्न वरिष्ठजनों के साथ ही पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, पदाधिकारी सदस्य, मंडल के अध्यक्ष मोहन दीवान, श्याम हेमवानी, मुकेश चंचलानी, किशोर लालवानी, रवि गिदवानी, किशनचंद कोटवानी, मनोहरलाल सबनानी, पवन किशनचंद डैम्बरा, जितेंद्र उदासी, महेश, मूलचंद फतवानी, नारायण टीकमदास चावला, निर्मल मंगवानी, पवन, राम वासवानी, जयरामदास खेमानी, मनोहर चांदनी, पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, रजत मंगवानी, सोनू लालवानी, पार्षद पवन गोस्वामी, शंकर आसवानी, गिरीश वासवानी, अशोक मंगवानी, अश्विन बसंतानी, गिरीश, गणेश नेभनानी, करण, कमल बजाज, कमलेश हिरानी, हितेश लालवानी, धर्मेंद्र छुट्टानी, रोहित वाधवानी, आशीष आहूजा, रोहित आर्तवानी, मनीष मालानी, गौरव आसवानी, अनिल सभनानी, हर्षद बख्तियापुरी, संतोष, पंकज, रवि कोटवानी, आशीष राजानी, भरत धामेजा, सुनिल चंदवानी, राहुल गेलानी, दीपेश हिंगोरानी, हरू आसवानी, दीपक शामनानी, पवन सोनी, राजेश वाधवा आदि सहित बडी़ संख्या में माता बहनें, समाजजन उपस्थित थे।








