
खंडवा में आयोजित होगा 26 से 30 मार्च तक पुस्तक मेला।
पुस्तक मेले को लेकर पुस्तक विक्रेताओं की बैठक संपन्न, विशेष छूट का मिलेगा लाभ।
खंडवा। स्कूली विद्यार्थियों को कम दरों में पाठ्यपुस्तिका एवं स्टेशनरी प्राप्त हो इसको लेकर कलेक्टर खंडवा ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में आगामी 26 से30 मार्च को पी एम श्री हायर सेकंडरी स्कूल सूरजकुंड खण्डवा में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पुस्तक मेले की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने खण्डवा नगर के मुख्य पुस्तक विक्रेताओं की बैठक ली।आगामी 26 से 30 मार्च तक होने वाले पुस्तक मेले में सभी निजी शालाओं में पढ़ाई जाने वाली पुस्तको एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री ड्रेस, बस्ते के विक्रय हेतु स्टाल लगाने व विभिन्न प्रकाशनों की पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पालकों को मेले में विशेष छूट का लाभ प्राप्त हो इसके लिए सभी विक्रेताओं से सहयोग अपेक्षित है।जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने जिले के पालकों से अपील की है कि पुस्तक मेले से पुस्तके क्रय करे व विशेष छूट का लाभ प्राप्त करे। सुनील जैन ने बताया कि बैठक में रमसा की संगीता सोनवणे, योजना अधिकारी आर एस शोरे, सूरजकुंड प्राचार्य डॉ संजय निम्भोरकर, जिला ग्रन्थालय प्रभारी सन्दीप जोशी, जिला साक्षरता समन्वयक प्रशांत दीक्षित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नगर के 15 से अधिक पुस्तक व स्टेशनरी विक्रेता सम्मिलित हुए और सभी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।








