
महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित भजन एवं भक्ति के कार्यक्रम में समाज का उमडा सेलाब।

इमली परिवार द्वारा आयोजित भजन के कार्यक्रम में भजनो के साथ भक्ति नृत्य की हुई प्रस्तुती।
खंडवा। धर्म और संस्कृति से जुड़ी खंडवा नगरी में जैन समाज का पंचकल्याणक महोत्सव का एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है। पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है और जयपुर से बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री मुनीसूव्रत और भरत भगवान की भगवान की 4 फुट की प्रतिमाएं खंडवा पहुंच चुकी है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भरत स्वामी जी की पावन प्रतिमा को विराजमान करने का परम सौभाग्य श्रद्धा मनीष जैन इमली परिवार को प्राप्त हुआ है। इमली परिवार के मधुबाला नवीन चंद श्रद्धा मनीष करिश्मा आनंद अक्षत जैन अक्षत एवं सिद्ध जैन द्वारा इस शुभ अवसर एवं भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मोत्सव पर चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार 7:30 बजे से महावीर दिगंबर जैन मंदिर, खंडवा में भजन एवं भक्ति का उत्साह नजर आया। पूरा मंदिर मातृशक्ति से भरा था और पुरुष वर्ग मंदिर के बाहर बैठकर भजनों का आनंद ले रहे थे।








