ताज़ा ख़बरें

भजन संध्या को लेकर समिति सदस्यों ने मंडी में स्थल का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।

खास खबर

भजन संध्या को लेकर समिति सदस्यों ने मंडी में स्थल का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।

खंडवा। पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतीक सेवा समिति के तत्वाधान में गुड़ी पड़वा नववर्ष की पावन बेला में 19 मार्च को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भजन संध्या का आयोजन शाम 7:00 बजे अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वृंदावन की प्रसिद्ध गायिका पूनम दीदी भजन संध्या में प्रस्तुति देंगी, समिति का यह बीसवां आयोजन है। अनाज मंडी में आयोजित भजन संध्या को लेकर स्टेज लाइटिंग का कार्य शुरू हो चुका है मंगलवार शाम समिति सदस्यों द्वारा कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया गया एवं व्यवस्था करने वालों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर आशीष चटकेले, दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, संजय दुबे, मंगलेश शर्मा, रितेश चौहान, मनोज यादव, सर्वेश राठौर,मुकेश चौरसिया, रत्नेश राजवैद्य, पंकज अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह चौहान, नागेश वालंजकर, मंगलेश तोमर, पंडित अमित दाधीच, संतोष ज्ञानी, मांगीलाल पटेल, राकेश मालवीया, चंदर भाटे उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!