
थाना पंधाना मे गोवंश तस्करो से आयसर वाहन सहित 14 नग भैस जप्त
खंडवा, 17 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा अवैध गोवंश परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री महेन्द्र तारणेकर एवं डीएसपी मुख्यालय खण्डवा श्री अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के नेतृत्व मे थाना पंधाना मे अवैध गौवंश परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है|
दिनांक 15-16.03.2026 की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आयशर वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP12ZF9855 में भैंस ठूस-ठूस कर वध करने हेतु भरकर महाराष्ट्र तरफ ले जा रहा है। सूचना पर थाना पंधाना के सउनि. सपन बाजपेई थाना स्टाफ एवं गवाहों के साथ पंधाना रूस्तमपुर रोड पहुचे, जहां एक आयशर वाहन MP12ZF9855 को रोक कर चेक किया गया| आयशर वाहन मे कुल 14 नग भैंस क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर भरे हुए पाये गये| कार्यवाही करते हुए आरोपीगण जाहिद पिता हारूण जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी खानशावली खंडवा एवं साथ में आयशर में बैठे व्यक्ति सद्दाम पिता शेख हबीब जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी इमलीपुरा खंडवा के कब्जे से आयशर वाहन एवं 14 नग भैंस कीमती 60,000/-रुपये जप्त कर आरोपियों के विरुध्द थाना पंधाना मे अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 11(घ) 11(च) पशुक्रुरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।











