
महापौर कप 2026: जिमखाना और RCC की शानदार जीत, अंश व जुबेर बने मैच के हीरो।
खंडवा। खंडवा नगर में पहली बार महापौर कप 2026 का आयोजन जिमखाना क्रिकेट मैदान पर चल रहा है जिसमें 16 क्रिकेट टीम में भाग लेकर अपना प्रदर्शन कर रही है। रात्रि कालीन प्रतियोगिता होने के कारण पूरे ग्राउंड को दूधिया रोशनी से सुसज्जित किया गया है। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद लेकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जी ने बताया कि नगर निगम सदस्य विक्की भा
वरे एवं जवाहरगंज समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महापुरुष में विजेता टीम को 51 000 एवं ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को ₹21000 की राशि और ट्रैफिक प्रदान की जाएगी। चल रहे शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट के राउंड-2 में खेले गए मुकाबलों में रोमांच, शानदार प्रदर्शन और खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिला। तीसरे और चौथे मैच में जिमखाना और RCC टीमों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला: जिमखाना ने SDCA A को आसानी से हराया
राउंड-2 के तीसरे मुकाबले में जिमखाना और SDCA A के बीच मुकाबला खेला गया। SDCA A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी और निर्धारित ओवरों में 86 रन ही बना पाई।
टीम की ओर से नरेश खरालर और तामेश ने 13-13 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज छोटे-छोटे योगदान ही दे सके।
जिमखाना की ओर से गौरव दशोरे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और हैट्रिक लेकर मैच का रुख पलट दिया।
अंश की नाबाद पारी से जिमखाना की जीत
87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिमखाना टीम ने सहज अंदाज में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के बल्लेबाज अंश ने शानदार 46 रनों की नाबाद पारी खेली।
उन्हें जस्सी, पवन और अनुराग का अच्छा साथ मिला, जिससे टीम ने आसानी से जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच: अंश (नाबाद 46 रन)
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया चौथा मुकाबला: RCC ने MPCA को 51 रन से हराया
राउंड-2 के चौथे मुकाबले में RCC और MPCA आमने-सामने रहे। RCC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से जुबेर ने 51 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शाहरुख, जादू और मनीष ने भी महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
MPCA की टीम लक्ष्य के दबाव में बिखरी
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MPCA टीम दबाव में नजर आई। गिलक्रिस्ट ने 34 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने प्रयास किया, लेकिन टीम 150 रन पर सिमट गई।
RCC की ओर से गेंदबाजी में जुबेर, जाहिद और मनीष ने 1-1 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैन ऑफ द मैच: जुबेर (51 रन और 1 विकेट)
टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
प्रतियोगिता संयोजक विक्की भांवरे ने बताया कि महापौर कप 2026 के इन मुकाबलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टूर्नामेंट में हर मैच रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समिति के सदस्य विक्की भावरे, दिलीप यादव, संतोष यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, प्रियांशु चोरै, रानू लाला, पवन यादव, अनिकेत चावरे, अविनाश यादव, बंटी भावरे, प्रकाश यादव, अभिजीत, आयुष, यश, तुषार, अंकित चौरे, कन्हैया यादव, शक्ति यादव, शुभम चावरे और भुरेश गोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










