ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर एसपी की उपस्थिति में जेसीआई संस्था ने होली दहन पर दिए दो संदेश।

होली दहन पर गोबर गोकाष्ठ कंडों का किया गया इस्तेमाल,नशीले पदार्थों की जलाई होली।

कलेक्टर एसपी की उपस्थिति में जेसीआई संस्था ने होली दहन पर दिए दो संदेश।

होली दहन पर गोबर गोकाष्ठ कंडों का किया गया इस्तेमाल,नशीले पदार्थों की जलाई होली।

खंडवा। होलिका दहन पर जेसीआई खंडवा प्रतिवर्ष होली के पावन पर्व पर नशे की होली दहन करता आ रहा है । इस वर्ष भी जेसीआई खंडवा द्वारा *“नशा निश्चित ही मौत है”* का संदेश देते हुए नशे की होली का दहन किया गया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई द्वारा लगातार सामाजिक सेवा कार्यों के साथ ही राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी सदेव सहयोग प्रदान किया करता रहा हे नशीले पदार्थों की होली के साथ किस वर्ष पर्यावरण की रक्षा के लिए होली दहन पर लकड़ी का उपयोग ना करते हुए गोबर के गोकाष्ठ एवं कडों का उपयोग कर एक अच्छा संदेश समाज में दिया गया। होलिका दहन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं डीआईजी मनोज राय उपस्थित हुए। नशीले पदार्थों की होली दहन मे नशीले पदार्थ जैसे बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, दारू, आदि पदार्थों का दहन कर समाज से इस नशीले पदार्थों को त्यागने का संदेश एवं संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं एस पी मनोज राय ने जनों के साथ जिला वासियों को की शुभकामना देते हुए कहा कि जैसे संस्था द्वारा आमजन को एक अच्छा संदेश देने के लिए नशीले पदार्थों की होली का दहन किया जाता है साथ ही इस वर्ष पर्यावरण की रक्षा का भी इन्होंने प्रयास करते हुए लकड़ी की जगह गोबर के बने गोकाष्ठ एवं कंडो से होलिका दहन किया है जो सराहनीय कदम है। इस अवसर पर शपथ के माध्यम से खंडवा वासियों से नशा छोड़ने का निवेदन किया गया।
पूर्व अध्यक्ष रणवीर चावला ने सभी से गौकाष्ठ से होली दहन की अपील की।
अनिल बाहेती ने कहा नशा मौत को आमंत्रण है इससे त्यागना ही समझदारी है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेशवासियों से अनुरोध किया गया है कि पेड़ों की रक्षा एवं पर्यावरण को बचाने के लिए होली दहन पर लकड़ी की जगह गोबर से बने गौकाष्ठ एवं कंडो की होली जलाएं उसका पालन जे सी आई संस्था द्वारा खंडवा में कर अच्छा संदेश दिया है। जेसीआई अध्यक्ष मनन सोनी ने बताया जेसीआई निरंतर 25 वर्षों से नशे की होली दहन कर समाज से नशा नहीं करने का अनुरोध कर रहा है, जिसका पालन लोगों द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष पर्यावरण की रक्षा के लिए हमने लकड़ी का प्रयोग ना करते हुए गोबर से बने गौकाष्ठ एवं कंडो का उपयोग कर आमजन को अच्छा संदेश दिया है। जेएसी अध्यक्ष हेमंत मूंदड़ा ने बताया कार्यक्रम में कलेक्टर,एसपी के साथ ही अध्यक्ष मनन सोनी, सचिव अनुज खंडेलवाल, जेएसी सचिव दीपक सोलंकी, परियोजना संयोजक प्रिंस जिंदल,आसन्न पूर्वाध्यक्ष सुजाता मोरे, पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला, अनिल बाहेती, आशीष चटकेले, रितेश चौहान, नागेश वालंजकर, हरदीप सिंघ छाबड़ा, विकास मित्तल, समाजसेवी सुनील जैन, देवराज महोबिया, आयुष पाटोदी, बादल शर्मा, आदित्य राठी, अनिरुद्ध राजावत, जतिन हिंगोरानी, प्रेरित जैन, कुशदीप होरा, श्रेयांश जोशी, शुभम सैनी, कुशाग्र चटकेले, शुभम सैनी, मेघा प्रजापति, पावन माहेश्वरी, गौरव मेहरवाल, मंगलेश तोमर, भूपेंद्र सिंह चौहान,धर्मेंद्र बजाज, दिनेश पालीवाल, आदि सदस्य उपस्थित रहे। संचालन नागेश वालंजकर ने किया व आभार सचिव अनुज खंडेलवाल ने माना

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!