ताज़ा ख़बरें

होली के मद्देनजर पुलिस की सर्जिकल कार्रवाई, 225 लीटर अवैध शराब बरामद

अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर शराब जप्त

आगामी होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला पुलिस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा विशेष निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान संचालित है।

इसी क्रम में थाना गौरेला पुलिस को दिनांक 28.02.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेन रोड नया बस स्टैंड तिराहा गौरेला के पास एक बोलेरो वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।पुलिस टीम द्वारा बोलेरो वाहन क्रमांक CG-13-UG-0629 एवं मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्रमांक CG-10-BD-5674 को रोककर तलाशी ली गई। बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर 25 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनमें प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव (कुल 1250 नग) 180 एमएल की बोतलें पाई गईं।

आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, परंतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर तलाशी सहमति पंचनामा एवं जप्ती पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

जप्त सामग्री

महेन्द्रा बोलेरो वाहन क्रमांक CG-13-UG-0629

कीमत: ₹4,00,000/-

मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्रमांक CG-10-BD-5674

कीमत: ₹70,000/-

अंग्रेजी शराब – 25 कार्टून (1250 नग × 180 एमएल)

कुल मात्रा: 225 लीटर

कीमत: ₹1,56,250/-

03 नग मोबाइल फोन

कुल जप्ती कीमत: ₹6,26,250/-

गिरफ्तार आरोपी

राम सिंह, पिता – महेश लाल बिंझा, उम्र 35 वर्ष

बबुका राम, पिता – पंचराम आत्रिया, उम्र 28 वर्ष

अशोक कुमार पैकरा, पिता – अमर सिंह, उम्र 31 वर्ष

सभी निवासी – नेवरी नवापारा, थाना गौरेला, जिला गौरेला-

पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!