ताज़ा ख़बरें

योग दिवस पर विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में होंगे “सामूहिक योग कार्यक्रम”

खास खबर

योग दिवस पर विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में होंगे “सामूहिक योग कार्यक्रम”

खण्डवा//अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी कुलसचिवों, प्राचार्यों एवं संबंधित संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से कहा गया है कि वे योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए 19 जून 2026 को विद्यार्थियों को प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों को योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!