ताज़ा ख़बरें

चार दिन तक नहीं मिली पहचान, लावारिस शव का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार।

खास खबर

चार दिन तक नहीं मिली पहचान, लावारिस शव का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार।

खंडवा। मानवता की मिसाल पेश करते हुए पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के सदस्यों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक अज्ञात व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर उसे सम्मानजनक विदाई दी। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास मिले शव की पहचान चार दिन तक नहीं हो सकी, जिसके बाद समाजसेवियों ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई।जानकारी के अनुसार 7 जून 2026 को खंडवा-इटारसी डाउन रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 592/16-18 के बीच करीब 40 से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत होना सामने आया। मामले में थाना जावर पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन परिजनों का पता नहीं चल सका। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि परिजनों के नहीं मिलने पर 10 जून को राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम में अज्ञात मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान समाजसेवी आशीष चटकेले, भूपेंद्रसिंह चौहान, आशिक पंवार, हेमंत घारू, रियासत अली, मो. मुबारक पटेल तथा पुलिस विभाग से आरक्षक प्रकाश सरसैया उपस्थित रहे।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक होना मानवता का धर्म है। अज्ञात मृतक को अंतिम विदाई देकर यही संदेश देने का प्रयास किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!