ताज़ा ख़बरें

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: बसाड़-निंबोला ROB के सभी गर्डर लॉन्च, फोरलेन परियोजना की सबसे बड़ी बाधा दूर

खास खबर

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: बसाड़-निंबोला ROB के सभी गर्डर लॉन्च, फोरलेन परियोजना की सबसे बड़ी बाधा दूर

खंडवा। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर बसाड़ और निम्बोला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा निर्मित किए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के सभी गर्डर सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिए गए हैं। इसे इंदौर-इच्छापुर फोरलेन परियोजना की सबसे बड़ी तकनीकी बाधा के दूर होने के रूप में देखा जा रहा है।

समाजसेवी व सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इसे खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह केवल एक ओवरब्रिज नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, जनता के विश्वास और वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रेलवे की तकनीकी स्वीकृतियों, ब्लॉक उपलब्धता और अन्य जटिल प्रक्रियाओं के चलते यह कार्य लंबे समय तक चुनौती बना रहा, लेकिन लगातार प्रयासों और विभिन्न विभागों के समन्वय से आज यह महत्वपूर्ण चरण पूरा हो सका।

दिल्ली से लेकर जमीनी स्तर तक लगातार की पैरवी

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि परियोजना को गति देने के लिए स्थानीय स्तर पर रेलवे, वन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार बैठकें की गईं। वहीं दिल्ली में भी उन्होंने केंद्रीय मंत्रालयों और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया। उनके अनुसार गर्डर लॉन्चिंग की सफलता लगातार की गई इसी पैरवी और समन्वय का परिणाम है।

खंडवा से महाराष्ट्र सीमा तक सफर होगा आसान

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि परियोजना का यह हिस्सा पूरा होने के बाद खंडवा से महाराष्ट्र सीमा तक आवागमन अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक हो जाएगा। इससे माल परिवहन, व्यापार, उद्योग और कृषि आधारित गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। आगामी दो महीनों में स्लैब कास्टिंग और अन्य शेष कार्य पूरे होने के बाद इस मार्ग पर यातायात का नया अध्याय शुरू होगा।

फोरलेन, नर्मदा ब्रिज और टनल भी जल्द होंगे तैयार

सांसद पाटिल ने कहा कि इंदौर-इच्छापुर फोरलेन परियोजना के अन्य कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही आधुनिक फोरलेन सड़क, भव्य नर्मदा ब्रिज और सुरंग (टनल) क्षेत्रवासियों को समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना पूरी होने के बाद खंडवा उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क केंद्र के रूप में नई पहचान बनाएगा।

जनता को दिया श्रेय

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने NHAI, भारतीय रेलवे, वन विभाग, अधिकारियों, इंजीनियरों और परियोजना से जुड़े सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास, धैर्य और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!