ताज़ा ख़बरें

पार्वती बाई धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ का शुभारंभ।

खास खबर

पार्वती बाई धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ का शुभारंभ।

हनुमान चालीसा एवं आरती के साथ हुआ प्रथम बैठक का आयोजन।

खंडवा। पार्वती बाई धर्मशाला स्थित मंदिर परिसर में विश्व हिंदू महासंघ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष मनीष परदेशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज की एकता, जागरूकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के पद पर राहुल सिंह बिसेन, जिला मीडिया प्रभारी के पद पर अमित राठौर तथा जिला सचिवके पद पर अशोक हर्षपाल को नियुक्त किया गया। नियुक्ति के पश्चात सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ हिंदू समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। संगठन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत किया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अमित गुप्ता, दीपक राठौर, विजय राठौर, प्रवीण शर्मा, अक्षत वर्मा, जगदीश मालपानी, लोकेंद्र वर्मा, सूरज परदेशी, अभिषेक राठौर,देवांश राठौर, प्रथम राठौर, सक्षम मंडलोई,,विजय राठौर, प्रियांश राठौर तथा बड़ी संख्या में हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
अंत में हनुमान जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!