ताज़ा ख़बरें

मोदीजी के 12 साल बेमिसाल, कार्यक्रमों के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन आज किशोर कुमार सभागृह में

खास खबर

मोदीजी के 12 साल बेमिसाल,
कार्यक्रमों के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन आज किशोर कुमार सभागृह में

खंडवा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र ने सेवा, सुशासन, सुरक्षा, विकास, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मोदी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा 5 जून से 21 जून तक सामाजिक दायित्व एवं सेवा कार्यों के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी श्रृंखला में पार्टी संगठन द्वारा एक विशेष प्रबुद्धजन सम्मेलन आज 11 जून गुरुवार को शाम 4:00 बजे किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइन खंडवा में आयोजित किया गया है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अधिवक्तागण, चिकित्सक, शिक्षाविद्, उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक सहभागिता करेंगे तथा विकसित भारत के संकल्प पर विचार-विमर्श करेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने पार्टी कार्यकर्ता के साथ आमजनों से प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उपस्थित अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!