ताज़ा ख़बरें

*पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर किया आवला वृक्ष का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प*

खास खबर

*पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर किया आवला वृक्ष का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प*

खंडवा। किशोर नगर एलआईजी स्थिति मां दुर्गा धाम मंदिर प्रांगण में दुर्गा धाम समिति सदस्यों द्वारा परमा एकादशी के पावन अवसर पर पौधारोपण किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि पवित्र पुरुषोत्तम मास के परमा एकादशी के शुभ दिन पर देश के यशस्वी प्रधान सेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहकर देश की सेवा करने के शुभ अवसर को हमेशा यादगार बनाये रखने हेतु सुरक्षित पौधारोपण के साथ ही उपस्थितजनों द्वारा पौधे को वृक्ष बनाने तक संरक्षण का संकल्प कौशल मेहरा द्वारा दिलाया गया। इस मौके पर आवला, जाम, सीताफल, गुलमोहर, नीम एवं पीपल आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर चम्पालाल पटेल, योगेश महाजन, विजय भट्ट, विकास सरमंडल, कृष्णा पवार, महेश प्रजापति, रूपेंद्र, वीरेंद्र डोड, पं. श्याम सरमंडल के साथ ही नेहा कटारे, नीलम मेहरा, रंजीत श्री, अंजुला चित्तौडे, पंजिता गाठे, झुमका बाई, जानकी अग्रवाल, कलाबाई यादव, अंकिता चावड़ा, डिंपी मेहरा, कौशल मेहरा, दीपक तांबट, निर्मल मंगवानी, सुगनाराम मोटवानी, राधेश्याम राठौर, अथर्व महेंद्र चौहान, दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने उपस्थित होकर पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!