
थाना खालवा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।
खंडवा दिनांक 11.06.276
खंडवा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत लगातार एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहरता को दस्तयाब कर अपहरता को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
घटना का विवरण :- थाना खालवा पर दिनांक 08.06.2026 को फरियादी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि उसकी लड़की उम्र 15 साल 9 माह की बिना बताए घर से कही चली गई हे या कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खालवा पर अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 137(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया जाकर अपहरता कि लगातार तलाश कि गई। दिनांक 11.06.2026 को अपहृता को विधिवत दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कि गई।







